Tuesday, August 25, 2009

आचरण कहां है ?

इस तन में अच्छे मन की जरूरत है
इस मन में अच्छे मनन की जरूरत है
सतसंग में चिंतन की जरूरत है
वाणी में व्याकरण की जरूरत है
सेवा में सर्मपण की जरूरत है
कहने और सुनने वालों के मन में आचरण की जरूरत है

अच्छा तन तो है परन्तु मन कहां है ?
अच्छा मन तो है परन्तु मनन कहां है ?
पढाई तो है पर अध्ययन कहां है ?
सुन्दर सतसंग तो है, सुंदर चिंतन कहां है ?
अच्छी सेवा तो है परन्तु अच्छा सर्मपण कहां है ?
कहने और सुनने वालों के मन में “आचरण ” कहां है ?

अच्छा आचरण कहां है ?